फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   kans mela,mela

भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के जयकारों से गूंजा कंस मेले का प्रांगण

Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
kans mela,mela
भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के जयकारों से गूंजा कंस मेले का प्रांगण
विज्ञापन

- राधामोहन महाराज मंदिर के प्रांगण से निकाला गया भव्य डोला, जगह-जगह हुआ स्वागत
- नगर निगम के गेट पर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर ने डोले की उतारी आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। होलिकोत्सव के मौके पर वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेले का आयोजन हुआ। यहां कंस वध होते ही प्रांगण भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व शहर में भगवान श्रीकृष्ण व बलराम का भव्य डोला निकाला गया।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिपदा को भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के डोले का शुभारंभ मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर के प्रांगण से हुआ। महंत पंडित श्याम भारद्वाज व शिवभक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने आरती उतार कर डोले को रवाना किया। डोला मोहल्ला चौबान,छतरी वाला कुंआ,इमामबाड़ा से होते हुए इमामबाड़ा चौराहा, छोटा चौराहा से होकर घंटाघर पर पहुंचा। घंटाघर चौराहे पर डोले का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। यहां से डोला छिंगामल का बाग स्थित गौशाला प्रांगण में पहुंचा। यहां गोशाला कमेटी के अध्यक्ष विष्णु बंसल मुन्ना, हनुमान प्रसाद गर्ग, सचिव द्विजेंद्र मोहन शर्मा एवं झब्बूलाल अग्रवाल, राकेश शर्मा चुन्नू, अश्वनी शर्मा, कन्हैया तिवारी, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, पंकज दुवे, सतीशचंद्र शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, विद्याराम राजौरिया, राकेश तिवारी, राजेश जबरेवा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील वशिष्ठ, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया,विजय शर्मा आदि ने मुख्य डोले की आरती उतारने के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं नगर निगम के गेट पर पहुंचा नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर ने मुख्य डोले की आरती उतारकर स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। इसके बाद वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस का वध भगवान श्रीकृष्ण ने किया। कंस वध होते ही मेला प्रांगण भगवान श्रीकृष्ण वं बलराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, सुरेशचंद्र यादव, पार्षद मोहित बंसल,नीरज राठौर, सत्यवीर गुप्ता, उमेशचंद्र यादव, मनोज यादव, राकेश अग्रवाल, विमल, नीरज चतुर्वेदी, बॉबी शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

----फोटो----
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी हुआ डोले स्वागत
फिरोजाबाद। होली की पड़वा को शहर में निकलने वाले भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम के मुख्य डोले का मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पुष्प वर्षा कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। छतरीवाला कुआं पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वहीं शहर काजी शाहनियाज अली के नेतृत्व में डोले के साथ आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed