{"_id":"5feddabb8ebc3e3e7230395c","slug":"kanchal-gut-firozabad-news-agr474332658","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंछल के व्यापार मंडल से तोड़ा नाता, दूसरे गुट में शामिल हुए व्यापारी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंछल के व्यापार मंडल से तोड़ा नाता, दूसरे गुट में शामिल हुए व्यापारी 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल (कंछल) से अलग हुए व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा गठित व्यापार मंडल का दामन थाम लिया। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल फिरोजाबाद आए। यहां जिला इकाई का गठन किया। व्यापार मंडल (कंछल ) से जुडे़ व्यापारी नेता पवन दीक्षित के नेतृत्व में तमाम व्यापारी लोकेश अग्रवाल के व्यापार मंडल में शामिल हो गए।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नई टीम का गठन किया गया है। नए संगठन में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन दीक्षित बनाए गए हैं। प्रदेश संगठन मंत्री मुनव्वर खान, जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री सरवर हुसैन को मनोनीत किया गया है। महानगर अध्यक्ष के लिए महेश पूरन को नियुक्त किया गया है। आगरा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व महामंत्री श्री किशन दद्दा को बनाया गया। संध्या अग्रवाल को जिला अध्यक्ष, पूनम शर्मा पार्षद को जिला महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अनेक व्यापार मंडल कार्य कर रहे हैं लेकिन व्यापारियों को आवश्यकता है सरकार के नए कानूनों की जानकारी मल्टीनेशनल कंपनियों से प्रतियोगिता से जूझना जो कि आज सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सुविधा केंद्र समूह सभी जनपदों में खुलने जा रहा है। व्यापारी सुविधा केंद्र पर सरकार की ऑनलाइन योजनाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।