फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jury election,jury election firozabad,panchayat election firozabad,panchayat chunav firozabad,panchayat chunav news,panchayat chunav result,firozabad block election

सामान्य वर्ग विहीन पंचायतों को अनरक्षित श्रेणी में रखने पर आपत्ति

Thu, 04 Mar 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
jury election,jury election firozabad,panchayat election firozabad,panchayat chunav firozabad,panchayat chunav news,panchayat chunav result,firozabad block election
फिरोजाबाद। प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने वालों की बृहस्पतिवार को कतारें लगी रहीं। डीएम के साथ डीपीआरओ कार्यालय में जिले भर से आपत्ति दर्ज कराने को लोग आए। सवाल उठाया मेरे गांव में एक भी सामान्य वर्ग का व्यक्ति नहीं है फिर मेरा पंचायत को अनारक्षित क्यों कर दिया। जिला पंचायत सदस्य पद के वार्डों के आरक्षण पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नारखी ब्लाक की बहोरनपुर पंचायत में एक भी वोट सामान्य वर्ग का नहीं है लेकिन प्रधान पद अनारक्षित कर दिया गया। हाथवंत ब्लाक की बात करें तो यहां कई ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिनमें सामान्य आबादी नहीं होने के बाद भी अनारक्षित श्रेणी में रखा है। इसमें खैय्यातान, शेखपुरा, लालई, श्योमई, कोंडर एवं इंदरई पंचायतों में भी सामान्य वर्ग के वोटर नहीं होने के बाद इन पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन

हाथवंत ब्लॉक की कई पंचायतों में एससी वोटर नाममात्र को हैं लेकिन एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो अकबरपुर मस्तपुर में एससी वर्ग की 87 वोटर है, खेरिया सिकमीं गोहाना में 102 वोटर, मस्तपुर अकबरपुर ग्राम पंचायत में 1400 वोटरों में मात्र 143 वोटर एससी वर्ग के है। जखारा ग्राम पंचायत में 1109 वोट में मात्र 158 वोट एससी वर्ग के हैं लेकिन यह पंचायतें एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 25 के तहत आने वाले उजीरपुर निवासी संतोष शर्मा ने कहा वार्ड को बीसी कर दिया। जबकि सामान्य रहना चाहिए। जबकि पास के वार्ड 16 नंबर पहले भी सामान्य था और दोबारा से सामान्य कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों को रिसीव नहीं करने का आरोप
फिरोजाबाद। मुख्यालय पर आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे निकाऊ ग्राम पंचायत निवासी राहुल का कहना है कि आपत्तियों को रिसीव नहीं किया जा रहा है। खैरगढ़ के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह का कहना है प्रधान की सीट ओबीसी को आरक्षित कर दी जबकि जनरल होनी चाहिए। बैरनी सनौरा प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित कर दिया। यहां से कुलदीप चौहान आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed