फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Junior Engineer fined for negligence in electrical system, suspended

Firozabad News: विद्युत व्यवस्था में लापरवाही पर गिरी अवर अभियंता पर गाज, निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer fined for negligence in electrical system, suspended
फिरोजाबाद। बुधवार रात को हुई झमाझम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को बिगड़ी शहर की विद्युत व्यवस्था का हाल शासन तक पहुंचा।
विज्ञापन

शासन ने लेवर कॉलोनी के अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया है। अभी और बिजली अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
बुधवार रात को शहर में झमाझम बारिश हुई थी। रात 1 बजे से बिजली सप्लाईआधे शहर की बंद रही थी। लेबर कॉलोनी में 14 घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी थी। इसी तरह अन्य फीडर भी 12 से 14 घंटे तक बंद रहे थे। शहर में बिजली संकट होने से लोग बुरी तरह परेशान हो गए थे। अधीक्षण अभियंता शहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने जनता के फोन उठाना बंद कर दिए। जनता की इस परेशानी को विधायक मनीष असीजा ने लखनऊ में एमडी को अवगत कराया था। शासन ने लेबर कॉलोनी के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। मुख्य अभियंता पंकज गोयल ने बताया कि अवर अभियंता के निलंबन के समय शाम तक कोई पत्र नहीं आया था। अब शनिवार को कार्यालय जाकर पत्र देखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed