फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   joint director health inpection, joint hospital

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने किया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
joint director health inpection, joint hospital
शिकोहाबाद। कोविड 19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वैरियंट को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। इसी तैयारी का निरीक्षण शुक्रवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशीवाला ने अस्पताल पहुंच कर किया। इस दौरान उन्होंने कोविड आइसोलेशन वार्ड में मॉकड्रिल कराकर तैयारियों का जायजा लिया। मॉकड्रिल में संयुक्त चिकित्सालय का स्टाफ 100 प्रतिशत सफल हुआ। इस पर संयुक्त निदेशक ने सीएमएस डॉ. आरसी केशव के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक डॉ. शशीवाला और उनके सलाहकार मोहम्मद इरशाद के साथ सुबह 11 बजे संयुक्त चिकित्सालय में पहुंची। सर्वप्रथम उन्होंने नई इमरजेंसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कोरोना महामारी से बचाव और ओमिक्रान वैरियंट से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए एक मॉकड्रिल कराकर तैयारियां को परखा। इस दौरान एंबुलेंस से एक मरीज को लाया गया। मरीज को आते ही स्टाफ ने तत्काल प्रभाव से फुल किट में रिसीव किया और तत्काल प्रभाव से ऑक्सीजन दी। इसके बाद उसका उपचार प्रारंभ किया। स्टाफ की फुर्ती और चुस्ती को देख कर संयुक्त निदेशक ने राहत की सांस ली। इसके बाद उन्होंने एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया और अल्ट्रासाउंड न होने पर नाराजगी जाहिर की। सीएमएस से डॉ. प्रिया यादव को छह माह का प्रशिक्षण दिलवा कर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर सीएमएस आरसी केशव, डॉ. शिवेंद्र चौधरी, डॉ. अभिषेक, डॉ. कर्दम और डॉ. दीपक तिवारी के अलावा जेएस यादव, द्विवेदी और मैनेजर मोहम्मद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed