{"_id":"6a1b322f7d874c413a062396","slug":"joint-bed-entrance-exam-today-at-six-centers-tight-security-in-place-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-176045-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छह केंद्रों पर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छह केंद्रों पर संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज, रहेगी कड़ी सुरक्षा
Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। इसमें दो पालियों में 2730 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी और स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को बिना चेकिंग केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
शनिवार को परीक्षा केंद्र पर तैयारियां चलती रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर लिया जाए। बैठने की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करा ली जाए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में रहें। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास गश्त की व्यवस्था रखी जाए। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत परीक्षा की ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में दाऊदयाल डिग्री कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज व एसआरके पीजी कॉलेज, एमजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज व एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।