फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jiyara trend to trend-house Dei not know ...

चलन-चलन को जियरा करे, घर के जान न देई...

Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
amar ujala news
amar ujala news Updated Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jiyara trend to trend-house Dei not know ...
‌िश्‍ाशिवायल
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों से क्षेत्र की सड़कें गुंजायमान हैं। वे रंग बिरंगी कांवड़ लेकर भोले के भजनों को गाते हुए कतारबद्ध होकर गनतव्य को चल जा रहे हैं। कांवड़िये लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


‘गंगा तेरे नीर को तड़पत हैं दिन रात, महर भई भोलानाथ की सो खूब करे स्नान’ इन्हीं जयकारों के साथ आजकल क्षेत्र की सड़कें पर कांवड़ियों की भीड़ दिखाई दे रही है। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को भोले को प्रसन्न करने के लिए लोग टोलियां बनाकर कांवड़ लेेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। कस्बा के एक शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाकर बटेश्वर चढ़ा चुके हैं।क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी सत्येंद्र सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने भोले बाबा से पुत्र प्राप्ति की कामना करते हुए कांवड़ चढ़ाने की मनोकामना की थी। बताया कि भोलेनाथ के आशीर्वाद से पुत्र प्राप्त होने पर उन्होंने कांवड़ चढ़ाई। वहीं इस वर्ष भी कांवड़ लाने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरों से पच्चीस से अधिक कांवड़ लाकर जसराना के वनखण्डेश्वर एवं बटेश्वर के शिवजी का अभिषेक कर चुके मोहल्ला गाड़ीवान निवासी गया प्रसाद शर्मा ने कहा कि सच्चे मन से की गई आराधना हमेशा पूर्ण होती है। कांवड़ लाकर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने पर मनोकामना अवश्य पूरी होती हैै।


मोहल्ला अरेलपुरा निवासी महेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि दस से अधिक कांवड़ ला चुके हैं। कांवड़ लाकर उन्हें भोले का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।  वहीं, जसराना निवासी रामदत्त दीक्षित ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव से भोले की कांवड़ लाते रहे हैं। थक जाने पर अब कांवड़ लाने का कार्य उनका बेटा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed