{"_id":"5e4ec9f68ebc3ef2891b4eac","slug":"jila-yojna-firozabad-news-agr430478266","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.11 अरब की जिला योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.11 अरब की जिला योजना मंजूर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेते प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए तीन अरब 11करोड़ 47 लाख रुपये के विकास कार्यों का अनुमोदन जिले के प्रभारी मंत्री राजेद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने दिया। प्रभारी मंत्री ने कुछ विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों में संशोधन के लिए कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगकर बजट में समाहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संतोषजनक कार्य न होने पर कई विभागों से नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
जिला के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक प्रस्ताव को सुना और संबंधित विभागाध्यक्षों से कार्ययोजना एवं प्रस्तावों की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली। पर्यावरण, स्वच्छता, सड़क एवं पुल जैसे निर्माण संबंधी प्रस्तावों को समिति का अनुमोदन मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी खेल स्टेडियम निर्माण, पशु चिकित्सालय, पॉली क्लीनिक एवं सिंचाई से जुडे़ प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान कार्य संतोषजनक न होने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताई। संचालन डीएम चंद्र विजय सिंह ने किया।
आयुष्मान योजना और मिनी स्टेडियम न बनने पर नाराजगी
प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण में लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम न बनने पर नाराजगी जताई। प्रभारी मंत्री ने मिनी खेल स्टेडियम निर्माण में लापरवाही पर युवा कल्याण विभाग के अधिकारी की खिंचाई की। सिंचाई विभाग का काम संतोषजनक न मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि-अधिकारी
जिला योजना समिति की बैठक में सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव, विधायक सदर मनीष असीजा, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, कई जिला पंचायत सदस्यों समेत नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, सीएमओ एसके दीक्षित, डीडीओ अरविंद चंद जैन आदि मौजूद रहे।
बैठक के खास बिंदु
- जिले में मनरेगा से कृत्रिम झील एवं तालाब निर्माण के साथ सिरसा नदी के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्ताव को समिति ने सराहा।
- सीएमओ को प्रतिदिन एक हजार गोल्डन कार्ड वितरित करने के दिए गए निर्देश। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरण में सीएमओ की शिथिलता पर वे नाराज हुए।
- बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के कार्यक्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए छह-छह एकड़ भूमि उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को भी प्रभारी मंत्री ने सराहा।
- जिला योजना समिति के सदस्यों की मांग पर प्रभारी मंत्री ने पशु चिकित्साधिकारी को जनप्रतिनिधियों के छूटे प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए।