{"_id":"5debe8018ebc3e1be551f7c7","slug":"jheeel-firozabad-news-agr418907767","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लटका झील का निर्माण, नगर आयुक्त ने जल निगम को लिखा पत्र जून 2019 में होना था निर्माण कार्य पूरा, अभी तक नहीं हुआ संवाद न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लटका झील का निर्माण, नगर आयुक्त ने जल निगम को लिखा पत्र जून 2019 में होना था निर्माण कार्य पूरा, अभी तक नहीं हुआ संवाद न्यूज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत नंदपुर गांव के समीप बन रही झील का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिसको लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार ने जल निगम के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है।
जल निगम के मुख्य अभियंता को लिखे गए पत्र में नगर आयुक्त ने कहा है कि जेडाझाल परियोजना के तहत नंदपुर के समीप झील का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना को एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया। लेकिन अभी तक झील का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि झील का निर्माण जून 2019 में पूरा होना था।
जिससे नहर की सफाई के दौरान शहर को दिए जाने वाली पानी की सप्लाई बाधित न हो सके और झील में स्टोर किया गया पानी शहर को मिल सके। लेकिन झील का निर्माण न होने के कारण नहर की सफाई भी प्रभावित रही। जिसको लेकर 27 सितंबर को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान 30 अक्तूबर तक झील का निर्माण पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए गए थे। जिसको करीब एक माह से अधिक का समय बीत गया। लेकिन आज तक झील का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।