{"_id":"6a30411b6e1c90c90903962b","slug":"jewelery-worth-lakhs-and-cash-worth-rs-55-thousand-seized-from-house-in-nagla-nathua-firozabad-news-c-169-1-mt11005-177324-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगला नथुआ में घर से लाखों के जेवरात और 55 हजार की नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगला नथुआ में घर से लाखों के जेवरात और 55 हजार की नकदी पार
Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जसराना। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नथुआ में शातिर चोरों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित रामौतार सिंह ने बताया कि 13 जून की रात वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे चोर दीवार लांघकर या अन्य रास्ते से उनके घर के भीतर दाखिल हो गए। घर में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के जेवर समेट लिए और साथ ही तिजोरी में रखी 55 हजार रुपये की नकदी भी पार कर दी। जब चोर माल समेटकर भागने की फिराक में थे, तभी अचानक घर का एक पंखा नीचे गिर गया। पंखा गिरने की तेज आवाज सुनकर पुत्रवधू की आंख खुल गई। उसने कमरे से चोरों को भागते हुए देखा, तो उसने शोर मचाना और चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बहू की आवाज सुनकर पूरा परिवार और आस-पड़ोस के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर चोरों का पीछा किया और गांव के आसपास काफी तलाश किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर शातिर भागने में कामयाब रहे।
रात में ही जसराना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।