फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jewelery worth 15 lakhs stolen from marriage home recovered, two caught

सांसी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, 15 लाख के आभूषण बरामद

Tue, 15 Feb 2022 12:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 15 lakhs stolen from marriage home recovered, two caught
फिरोजाबाद। लाइनपार पुलिस ने एसओजी की मदद से सांसी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए। यह आभूषण बदमाशों ने 24 जनवरी की रात हाईवे स्थित एसआरएस मैरिज होम से चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

लाइनपार थानाध्यक्ष आजाद पाल सिंह ने बताया कि रुपसपुर स्थित ढोलपुरा मार्ग से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने अपने नाम रोहित निवासी कडिया थाना बोढ़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश तथा भावेश वर्मा उर्फ कृष्णा निवासी राहुल बिहार कॉलोनी, दयालबाग, थाना न्यू आगरा बताए। तलाशी में इनके पास से सोने चांदी के आभूषणों में एक चौकर सेट, कानों के दो कुंडल, एक सीतामनी, दो कंगन, एक टीका, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी हीरे के साथ दो अंगूठी सोने की की हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 24 जनवरी को उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड बड़े डाकखाना चौराहा के समीप रहने वाले डॉ. राजीव वासलस की बेटी की शादी समारोह से यह आभूषण चोरी किए थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पकड़े गए बदमाश सांसी गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed