{"_id":"6547d2afcf9489a5d40a5fb6","slug":"jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-by-breaking-locks-in-bhakti-garhi-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-9125-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भक्ति गढ़ी में ताले तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भक्ति गढ़ी में ताले तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
Sun, 05 Nov 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शनिवार रात्रि लाइनपार स्थित गांव भक्ति गढ़ी में चोर घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। घटना के दौरान युवक सास की मौत हो जाने पर पत्नी के साथ ससुराल गया था। वहीं माता-पिता ऊपर की मंजिल में सो रहे थे। घटना की जानकारी उनके सुबह जागने पर हुई।
थाना क्षेत्र के गांव भक्ति गढ़ी निवासी ओमेन्द्र पाल सिंह की सास की एक नवंबर को दिल्ली में मौत हो गई थी। इसके चलते वह पत्नी आरती के साथ दिल्ली चला गया था। घर में पिता नरेंद्र पाल सिंह व मां द्रोपदी व छोटे भाई पवन के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी बीच चोर मेनगेट को खोलकर मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी सोने की नाक की बेसर, दो चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की दो कर्धनी, एक जोड़ी पायल व 50 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सुबह पांच बजे करीब जब भाई पवन जागा तब हुई। नीचे के कमरों का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। कमरे पर लगा ताला टूटा पड़ा था तथा कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। ओमेन्द्र ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई । थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही चोरों को पकड़ते हुए चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन