{"_id":"655a500b0fb65669db048e98","slug":"je-gets-charge-sheet-in-ranchi-sampark-kranti-express-case-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-10295-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के मामले में जेई को मिली चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के मामले में जेई को मिली चार्जशीट
Sun, 19 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शुक्रवार को रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन टकराने के मामले में रेल प्रशासन ने जांच करने के बाद कार्रवाई की है। इस मामले में शिकोहाबाद के पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई की लापरवाही उजागर हुई है। इसको विभाग की तरफ से चार्जशीट थमाई गई है।
तीन दिन पूर्व माधौगंज के पुल के नीचे अप रेल ट्रैक पर ट्रैक के रखरखाव का काम पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई शैलेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा था। इस दौरान रांची से आनंद विहार जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से ट्रैक पर रखी हुई ड्रिल मशीन टकरा गई थी। इसकी जांच रेल प्रशासन ने शुरू कराई थी। इस मामले में टीम ने जांच के बाद शिकोहाबाद के पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई शैलेंद्र सिंह की लारपरवाही मानी है। इसके चलते उन्हें चार्जशीट थमाई गई है।