{"_id":"608ef7248ebc3ec35c205075","slug":"jasaraana-phirojaabaad-mandee-ke-baahar-umadee-bheed-pulis-ne-phatakaareen-laathiyaan-firozabad-news-agr4906086114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसराना-फिरोजाबाद मंडी के बाहर उमड़ी भीड़,पुलिस ने फटकारीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसराना-फिरोजाबाद मंडी के बाहर उमड़ी भीड़,पुलिस ने फटकारीं लाठियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान केंद्रों के बाहर रविवार सुबह से ही प्रत्याशी एवं समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मतगणना एजेंट के प्रवेश का एनाउंसमेंट होने के बाद मंडी परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कमोवेश यही हाल फिरोजाबाद में कोटला रोड मंडी के बाहर का था। पुलिस ने गणना एजेंटों को मतगणना स्थल पर अंदर करने के बाद तमाशबीनों पर लाठियां फटकारनी शुरू कर दी।
जिले के प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना छह केंद्रों पर रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। हालांकि गणना कार्मिकों के देर से पहुंचने का कारण मतगणना लगभग सभी केंद्रों पर 45 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से शुरू हो सकी।
जसराना उपमंडी स्थल के बाहर दो ब्लॉकों के प्रत्याशी और गणना एजेंट एकत्रित होने के कारण लोगों का रेला नजर आया। गणना एजेंटों को प्रवेश दिए जाने की घोषणा होते ही भगदड़ मच गई। हर कोई अंदर जल्दी जाने की जिद में था। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस कारण कई लोग चुटैल हो गए। इस दौरान सीओ कमलेश कुमार, एसएचओ जसराना जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एसओ एका नरेंद्र शर्मा, एसएचओ खैरगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, फिरोजाबाद ब्लॉक की मतगणना स्थल नवीन मंडी कोटला रोड पर भी यही हाल नजर आया। एसएचओ उत्तर अनूप कुमार भारतीय,रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी के साथ एसएचओ क्राइम थाना उत्तर सुनील कुमार टीम के साथ मौजूद रहे।
प्रत्याशी व गणना एजेंटों अंदर प्रवेश कराते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने गणना एजेंटों को अंदर करने के बाद बाकी को लाठियां फटकार कर मंडी के गेट से बाहर भगा दिया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए।