{"_id":"5f36d08d8ebc3e3d007f47ad","slug":"jameen-ka-mamala-firozabad-news-agr4548442102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में उलझी जमीन पर कडी सुरक्षा के बीच एसपीएस का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में उलझी जमीन पर कडी सुरक्षा के बीच एसपीएस का निर्माण शुरू
विज्ञापन
फुलवाड़ी नाले पर एसटीपी प्लांट निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान निकलने वाले लोगों को रोकती पुलि?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नमामि गंगे परियोजना के तहत गांव बासठ में जांच में उलझी जमीन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीवर पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) का निर्माण कार्य प्रशासन ने फिर शुरू करा दिया है। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात रही। फतेहाबाद मार्ग से पंपिंग स्टेशन की ओर से जाने वाले मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
नमामि गंगे परियोजना के तहत आगरा जल निगम की निर्माण शाखा द्वारा गांव बासठ के पास एसपीएस निर्माण के लिए करीब 941 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। इसमें लाखों की मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता और जमीन बेचने वालों ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर जांच शुरू कराई थी। जांच रिपोर्ट का अभी तक प्रशासन ने खुलासा नहीं किया है। एक माह पूर्व जल निगम ने निर्माण कार्य शुरू कराया तो कुछ महिलाओं ने जमीन पर अपना हक जताते हुए विरोध किया था।
तब निर्माण कार्य रुक गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को इस भूमि पर एसपीएस के निर्माण कार्य फिर शुरू कराया गया। इससे पूर्व नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एसडीएम सदर राजेश कुमार, लेखपाल के अलावा दक्षिण थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जल निगम के सहायक अभियंता अबु जैद ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होने पर कुछ महिलाएं वहां पहुंची, लेकिन विरोध नहीं कर सकीं।