{"_id":"68a8ba42320a517bd800d984","slug":"jam-on-eta-road-and-service-lane-ambulance-stuck-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-154719-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एटा रोड और सर्विस लेन पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एटा रोड और सर्विस लेन पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसी
Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
13, टूंडला एटारोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस संवाद
टूंडला। सुभाष चौराहे व एटा रोड पर वाहनों के लगे जाम से लोगों को जूझना पडा। वहीं फिरोजाबाद सर्विस रोड पर भी जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों में सवार यात्री कराह उठे तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे। यही नहीं, जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीज की जान सांसत में पड़ गई।
शाम छह बजे सुभाष चौराहे से लेकर एटारोड पर पेट्रोल पंप तक एवं सुभाष चौराहे से लेकर सर्विस लेन पर संगम मैरिजहोम तक जाम से हालात बद से बदतर हो गए। सबसे बुरा हाल एटा रोड, फिरोजाबाद सर्विस रोड का था। यहां वाहनों के आमने-सामने से आने पर हालात और भी बिगड़ गए। जाम लगने से दोपहिया वाहन चालकों को ही नहीं, पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुभाष चौराहे पर लगने वाले जाम की स्थिति ऑटो चालकों ने और भी बिगाड़ दी। वहीं एटा रोड पर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। इस दौरान एंबुलेंस में मरीज की जान खतरे में आ गई, किसी तरह एबुलेंस को निकालकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।