{"_id":"655265b399a3581565083ea6","slug":"jain-temples-celebrated-the-salvation-of-lord-mahavir-offered-laddus-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-9708-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जैन मंदिरों ने मनाया भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया लाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जैन मंदिरों ने मनाया भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया लाडू
Mon, 13 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
जैन मंदिरों ने मनाया भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक, चढ़ाया लाडू
जिनालयों में उमड़ी श्रद्धालुजनों की भीड़, भगवान महावीर के जयकारों की सुनाई दी गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी जिनालयों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। शाम को हुई दीपमालिका भी सजाई गई। जयकारों से मंदिर परिसर पूरी तरह गुंजायमान रहे।
भगवान महावीर स्वामी का 2550वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैन श्रद्धालुओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। चातुर्मास कर रहे मुनिश्री अमित सागर संघ के सानिध्य में शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसियाजी में निर्वाण लाढ़ू चढ़ाया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार में दिव्यमती माताजी के सानिध्य में भगवान महावीर का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। छदामीलाल जैन महावीर जिनालय में हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मौके पर पहुंचे। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ओमनगर, वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर अट्टावाला आदि नगर के सभी जिनालयों में प्रातः नित्य नियम जिनाभिषेक पूजन आदि के बाद लाडू चढ़ाया। शाम को दीपमालिका मंदिरों और घरों में सजाई गई। मंदिर प्रांगण भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठे।