फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jain society's support to Chandranagar's proposal

चंद्रनगर के प्रस्ताव को जैन समाज का समर्थन

Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jain society's support to Chandranagar's proposal
जिला पंचायत की बैठक में रफ़रोजाबाद का नाम चंद्र नगर का प्रस्ताव पास होने के बाद सांसद और जनप्रतिन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी का नाम चंद्रनगर प्रस्तावित किए जाने पर जैन समाज ने सांसद चंद्रसेन जादौन, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह एवं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह का सम्मान किया। समारोह जैनाचार्य विवेक सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया। आचार्य विवेक सागर महाराज ने प्रवचन के माध्यम से चंद्रवाड़ के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आचार्य श्री विवेक सागर महाराज ने कहा कि चंद्रवाड़ 1052 मे राजा चंद्रसेन ने बसाया था। राजा के नाम पर ही क्षेत्र का नाम चंद्रवाड़ पड़ा। वह राजा क्षत्रिय जैन अनुयायी थे। उन्होंने 1053 में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कराई और भगवान चंद्रप्रभु का पंचकल्याणक कराया। वर्तमान में स्फटिक मणि की यह मूर्ति घंटाघर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान है।
विज्ञापन

पूरे विश्वभर में ऐसी भगवान चंद्रप्रभु की मूर्ति अन्यत्र नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह ने कहा कि अपनी पहली बैठक में ही उन्होंने फिरोजाबाद को चंद्रनगर बनाने का निर्णय लिया। प्रस्ताव बनाकर आगे की कार्रवाई क ेलिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा कि आज मैं दिल्ली जा रहा हूं। फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर कराने का मेरा पूरा प्रयास होगा। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि फिरोजाबाद चंद्रनगर के नाम से ही जाना जाता था। मेरा पूूरा प्रयास रहेगा कि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर से ही पहचाना जाए। समारोह में भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायण यादव, रमाकांत उपाध्याय, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed