फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jai Shri Ram echoed in Galla Mandi with the coronation of Lord Ram.

Firozabad News: भगवान राम के राजतिलक के साथ गल्ला मंडी में गूंजा जयश्रीराम

Sat, 04 Oct 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed in Galla Mandi with the coronation of Lord Ram.
सांकेतिक 
- गल्ला मंडी राजगद्दी समिति ने आयोजित किया भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आरती के साथ बांटा गया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक शनिवार को देरशाम धूमधाम साथ हुआ। गद्दी पर भगवान राम के विराजमान होने के साथ गल्ला मंडी प्रांगण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्रीय नागरिकों ने भगवान राम, लक्ष्मण सीता एवं पवन पुत्र हनुमान की आरती उतारी। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ रामलीला प्रबंध कमेटी के लोग इस दौरान मौजूद थे।
तदर्थ प्रशासनिक श्री रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला के मंचन के क्रम में शहर के सुप्रसिद्ध रामलीला में भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के बाहर होता रहा है। शनिवार शाम को सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण,मां सीता माता के साथ पवन पुत्र हनुमान का डोला बैंडवाजों के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य डोला छोटा चौराहा से होकर मोहल्ला अट्टावाला, चौरासी घंटा मंदिर से होकर सब्जी मंडी से होते हुए देर शाम गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचा। मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज तिलक किया गया। राज्याभिषेक होने के साथ गल्ला मंडी प्रांगण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला प्रबंध कमेटी के श्याम सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, पंडित मुन्नालाल शास्त्री, राजगद्दी कमेटी के महामंत्री आलोक मित्तल, राजीव पालीवाल कुक्कू, समिति के संरक्षक कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विष्णु शरण अग्रवाल, राजेंद्र बोहरे, सत्यवीर गुप्ता, सुदेश शर्मा, विजय पचौरी, जीतेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, मनोज बघेल, पद्म अग्रवाल, पंकज गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता के साथ अन्य काफी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed