फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ITI student was dragged from auto and beaten

Firozabad News: ऑटो से खींच कर आईटीआई के छात्र को पीटा

Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
ITI student was dragged from auto and beaten
फोटो - ऑटो से खींच कर आईटीआई के छात्र को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। बाह के गांव बिक्रमपुर निवासी आईटीआई का छात्र अपने दोस्तों के साथ शिकोहाबाद ऑटो से आ रहा था। नसीरपुर के समीप ऑटो सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने छात्र को चलते ऑटो से उतार कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसके गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

बाह के गांव बिक्रमपुर निवासी अंकित (22) शिकोहाबाद में स्वामी नगर स्थित राजकीय आईटीआई में पढ़ता है। रविवार देर रात वह अपने दोस्त सत्यवीर निवासी थाना जैतपुर के गांव पुरा चतुर्भुज के साथ ऑटो से शिकोहाबाद आ रहा था। जब उसका ऑटो नसीरपुर पर पहुंचा, तभी ऑटो सवार युवकों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद कुछ युवक नसीरपुर पर उतर गए। इस दौरान चालक ऑटो लेकर जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवकों ने अंकित को चलते ऑटो से खींच लिया और जमकर पीटा। जिससे उसके गंभीर चोटें आईं। झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया। पीड़ित ने मारपीट के दौरान 12 हजार रुपये भी छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीरपुर संजुल पांडेय ने बताया कि मामला छात्रों के बीच झगड़े का है। तहरीर लेकर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed