फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   isolation ward medical vest destroyed

आइसोलेशन वार्ड जनित मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण का प्रबंध करें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
isolation ward medical vest destroyed
फिरोजाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोरोना-19 के उपचार हेतु बने आइसोलेशन वार्ड,कैंप एवं होम केयर फैसिलिटी सेंटर से जनित जैव चिकित्सा अपशिष्ट एवं सामान्य ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मनोज कुमार द्वारा गत दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक को एक पत्र जारी किया गया। पत्र में कोरोना-19 के उपचार हेतु बनाए गए आइसोलेन वार्ड,क्वारंटीन सेंटर एवं होम केयर फैसिलिटी सेंटरों पर निकलने वाले बायो मेडीकल वेस्ट एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट आदि का उचित प्रबंधन सुनिश्चित कराने को कहा है। पत्र के अनुसार उक्त कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरते जाने की बात भी कही गई है।पीसीबी अधिकारी क अनुसार उक्त कार्य सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत अनिवार्य है। कोताही की स्थिति मे अथवा किसी प्रकार का संक्रमण फैलने की स्थिति में संबंधित अथवा जिम्मेदार के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed