{"_id":"683756ba40bde8ffcb014222","slug":"irrigation-department-employees-demonstrated-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149248-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
आसफाबाद स्थित नलकूप खंड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते कर्मचारी। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शासन द्वारा सिंचाई विभाग के विभिन्न पद समाप्त करने के विरोध में बुधवार को आसफाबाद स्थित नलकूप खंड कार्यालयों पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा का कहना है कि शासन द्वारा सिंचाई विभाग के विभिन्न संवर्गों के पद समाप्त करने का आदेश जारी कर बेरोजगारी को बढ़ावा देना है। यह कर्मचारी विरोधी कानून है। यदि शासन ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो कर्मचारी चार जून को जिला मुख्यालय और 20 जून को लखनऊ स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान सिंचाई विभाग कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, धनवीर सिंह, मुलायम सिंह, कमल किशोर, भंवर सिंह, दिनेश चंद्र आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।