फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Irregularities in road construction, thickness found to be less than standard during investigation

Firozabad News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी, जांच में मोटाई मानक से कम मिली

Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in road construction, thickness found to be less than standard during investigation
सड़क खोदाई करा निर्माण कार्य की जांच करते नगर आयुक्त। स्रोत नगर निगम
फिरोजाबाद। नगर निगम में सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी लगातार सामने आ रही है। मानक के विपरीत सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों पर अब निगम अधिकारियों ने शिकंजा कसा जा रहा है। एक शिकायत पर जांच के दौरान वार्ड संख्या 55 में बीपीएल मार्ग के सड़क निर्माण में सड़क की मोटाई 30 सेंटीमीटर की जगह महज 20 सेमी ही मिली। कार्यदायी संस्था माधव कंट्रक्शन के ठेकेदार पर अनियमितता बरतने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ऋषिराज ने बुधवार को वार्ड 55 स्थित नई आबादी क्षेत्र में हाल ही बनाईं दो सड़कों की जांच की।जांच के दौरान निर्माण विभाग के एक्सईएन व अवर अभियंता मौजूद रहे। दाेनों सड़कों की गुणवत्ता के बारे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराईं थीं। शिकायत के आधार पर हुई जांच के दौरान राज्य वित्त आयोग की 7.71 लाख रुपये की धनराशि से ज्याउल मार्केट से मुरसलीम के मकान तक बनी सड़क की गुणवत्ता खराब मिली। सड़क निर्माण प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार सीसी कार्य की मोटाई 30 के सापेक्ष महज मोटाई 20 सेंटीमीटर पाई गई। जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था मैसर्स माधव कंट्रक्शन के ठेकेदार नितिन वर्मा पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं इसी फर्म द्वारा वार्ड संख्या 59 कश्मीरी गेट क्षेत्र में बनाई एक अन्य सड़क की गुणवत्ता संतोष जनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन निर्माण आशीष शुक्ला,एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय एवं अवर अभियंता राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed