{"_id":"6ae4e7806c3a0036fd03f717","slug":"iron-barricading-and-no-parking-signs-will-be-installed-at-the-disputed-ghantaghar-clock-tower-site-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-189406-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: घंटाघर विवादित स्थल पर लोहे की बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग बोर्ड लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: घंटाघर विवादित स्थल पर लोहे की बैरिकेडिंग और नो-पार्किंग बोर्ड लगेगा
Sat, 31 Oct 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार में पुराने घंटाघर वाले स्थान पर निगम द्वारा कराई बैरीकेडिंग, हंगामा के समय मौजूद लोगो
- फोटो : सदर बाजार में पुराने घंटाघर वाले स्थान पर निगम द्वारा कराई बैरीकेडिंग, हंगामा के समय मौजूद लोगों की भीड़ संवाद
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित दशकों पुराने घंटाघर के विवादित स्थल और उससे जुड़े निर्माण मामलों का शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने घंटाघर की भूमि से गोयल रेस्टोरेंट का कोई संबंध नहीं पाया। हालांकि, न्यायालय में विचाराधीन स्थल पर दोपहिया वाहन खड़े मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए चारों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग कराने और ''नो-पार्किंग'' का साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक गौरव गोयल को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
एनओसी पत्र से बेनकाब हुई लापरवाही, नगर आयुक्त ने दी सफाई
गोयल रेस्टोरेंट के निर्माण संबंधी नक्शा पास मामले में विकास प्राधिकरण द्वारा बीती 20 अगस्त को नगर निगम को भेजा गया एक पत्र उजागर हुआ है। इस पत्र में भवन संख्या-6 के मानचित्र पर एक सप्ताह के भीतर आपत्ति/अनापत्ति मांगी गई थी और जवाब न मिलने पर स्वतः स्वीकृति माने जाने की बात कही गई थी। समय पर कार्रवाई न होने से निगम कर्मियों की सुस्ती उजागर हुई है।
खिड़की वाली गली का होगा कायाकल्प
निरीक्षण के अंत में नगर आयुक्त ने नीम चौराहा और मोहल्ला दुली से सदर बाजार जाने वाली खिड़की वाली गली का भी जायजा लिया और जल्द ही इसका सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
वर्जन
पुराना घंटाघर मामला न्यायालय में विचाराधीन (स्टे) है। गोयल रेस्टोरेंट द्वारा किए गए निर्माण को लेकर बाई-लॉज के तहत नियमानुसार कंपाउंडिंग (शमन) का आवेदन प्राप्त हुआ है। एनओसी की प्रक्रिया तहसील भेजी गई है, वहां से रिपोर्ट मिलते ही नक्शे पर नियमानुसार फैसला लिया जाएगा। - प्रशांत नागर, नगर आयुक्त
-- -- -
शमन शुल्क जमा करने की सहमति के साथ नक्शा पास करने के लिए आवेदन दिया है। प्राधिकरण का 20 अगस्त का पत्र है, जिसमें उन्होंने नगर निगम से आपत्ति/अनापत्ति मांगी थी, जिसका समय पर नगर निगम ने ही जवाब दिया था, जिससे नगर निगम की स्वतः एनओसी मानी गई। - अधिवक्ता सतेंद्र सिंह, कानूनी सलहाकार, गोयल रेस्टोरेंट
बैरिकेडिंग के दौरान हंगामा, निगम ने लगवाई फेंसिंग
घंटाघर की विवादित भूमि पर देर शाम को बैरिकेडिंग कराने पहुंची नगर निगम टीम का रेस्टोरेंट स्वामी ने विरोध किया। आरोप लगाया कि घंटाघर के मूल स्थान पर ही फेंसिंग की जाए। इस बात पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद आशीष दिवाकर, व्यापारी नेता प्रशांत माहेश्वरी और रेस्टोरेंट पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के पहुंचने और कड़े रुख के बाद निगम टीम ने कंक्रीट के पिलर व लोहे के तारों से सिर्फ विवादित स्थल की बैरिकेडिंग का काम पूरा किया गया।