{"_id":"602d5be18ebc3ee94b35cf1e","slug":"investigation-report-sent-to-cmo-for-action-against-six-private-hospitals-firozabad-news-agr481105920","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में संचालित छह निजी अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी है। पीसीबी द्वारा गत नौ फरवरी को उक्त निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण आख्या की कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को भी भेजी गई है। अमर उजाला के दस फरवरी के अंक में अस्पतालों में नहीं जैव चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम के शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। इस खबर के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।
नौ फरवरी को क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। इनमें से छह अस्पतालों में जैव अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ीं व्यवस्थाएं अपूर्ण या मौके पर नहीं मिलीं। वहीं दो अन्य भवनों पर महज अस्पताल संचालन का बोर्ड लगा हुआ दिखा। जिन अस्पतालों में जैव अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की उचित व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। इनमें शुभ हॉस्पिटल एटा चौराहा, राधा कृष्ण हॉस्पिटल हाईवे, शिवा हॉस्पिटल एटा रोड, एमडी हॉस्पिटल एटा रोड के अलावा मां वैष्णो हॉस्पिटल बाला जी मंदिर के नाम शामिल हैं। वहीं मां भगवती हॉस्पिटल बाला मंदिर एवं मां शारदा हॉस्पिटल प्रताप पुर चौराहा पर महज अस्पताल का बोर्ड लगा दिखा। जबकि वहां चिकित्सीय कार्य से जुड़ी कोई गतिविधि संचालित नहीं थी।
शिकोहाबाद स्थित जिन निजी अस्पतालों में जैव अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं थीं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को निरीक्षण रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के साथ उचित कार्रवाई की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन
डॉ. मनोज कुमार क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड