फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Interested in fate of Ajman in panchayat elections, questioning on reservation determination

आरक्षण निर्धारण पर सवाल उठा रहे पंचायत चुनाव में भाग्य अजमान के इच्छुक

Fri, 05 Mar 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Interested in fate of Ajman in panchayat elections, questioning on reservation determination
पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने विकास भवन पहुंचे ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पंचायत चुनावों की जारी अनंतिम आरक्षण सूची पर मांगी गई आपत्तियों में प्रधान की सीटों पर सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। संभावित प्रत्याशी व उनके समर्थक मुख्यालय पहुंचकर डीएम से आपत्तियां दर्ज कराकर बदलाव की मांग कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति में 43 आपत्तियां दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के संबंध में जारी की गई जिला व क्षेत्र पंचायत वार्डों के अलावा प्रधान पद के लिए आरक्षित सीटों का आवंटन तय कर दिया गया है। सीट आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव में भाग्य अजमाने के इच्छुक कई भावी प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आरक्षित सीटों को लेकर लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। सर्वाधिक आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षित सीटों को लेकर दर्ज कराई हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के एक वार्ड पर भी आपत्ति दर्ज हुई है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की छह सीटों पर भी आपत्तियां दर्ज हुई हैँ। आरक्षण निर्धारण के संबंध में दर्ज आपत्तियां का आठ मार्च को निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरक्षित सीटों के संबंध में दर्ज आपत्तियां का विवरण
ग्राम प्रधान पद के लिए- 37
क्षेत्र पंचायत वार्ड-06
जिला पंचायत-01
रसूखदारों से कराई जा रहीं सिफारिश
पंचायत राज विभाग द्वारा जारी की गई आरक्षित सीटों में बदलाव के लिए संभावित प्रत्याशी जिला व बाहर के लोगों से सिफारिश करा रहे हैं। भावी प्रत्याशियों की पैरोकारी में जुटे लोग पंचायती राज विभाग के अलावा जिला प्रशासन के आला अफसरों को फोन घनघना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट एक आपत्तियां दर्ज कराने पहुंचे कई
फिरोजाबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊंधनी में प्रधान पद पिछड़ा वर्ग को आरक्षित किए जाने के विरोध में कई ग्रामीण अलग-अलग आपत्तियां लेकर पंचायती राज विभाग पहुंचे। आपत्तियां दर्ज कराने वालों में अनिल कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पेद्र, प्रकाश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed