{"_id":"6999f95ff96c4df87b06064c","slug":"inter-state-smuggler-arrested-with-illegal-liquor-worth-rs-25-lakh-in-rasulpur-firozabad-news-c-169-1-mt11005-168266-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रसूलपुर में 25 लाख की अवैध शराब सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रसूलपुर में 25 लाख की अवैध शराब सहित अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। स्रोतः पुलिस
- फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मिनी ट्रक से 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सीओ सिटी प्रवीण तिवारी व थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सघन चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान राजस्थान के बाड़मेर निवासी अभियुक्त नरेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 6-टायरा मिनी बंद बॉडी ट्रक बरामद किया, जिसमें बड़ी चालाकी से शराब छिपाई गई थी। पूछताछ में तस्कर नरेश ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह ट्रक के इंजन और चेसिस नंबर की जानकारी छिपाकर पीपली खरखौदा (हरियाणा) से शराब लादकर कानपुर के रास्ते बिहार जा रहा था। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां ऊंचे दामों पर शराब बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना थी। 1764 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 300 बोतल व 1800 अध्धे, 4800 पव्वौ में भरकर ले जाई जा रही थी। तस्कर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।