फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inter-state robber arrested in encounter shot in leg

Firozabad News: पुलिस को देखकर की फायरिंग...मुठभेड़ में सिखाया सबक, अंतरराज्यीय लुटेरे के पैर में लगी गोली

Sat, 26 Apr 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:54 PM IST
सार

पुलिस को देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अतरराज्यीय लुटेरे को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Inter-state robber arrested in encounter shot in leg
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल आरोपी। स्रोत पुलिस

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर बाइक सहित कई सामान मिला। उसके खिलाफ जयपुर, आगरा और जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा साहिबे आलम उर्फ लाला निवासी गली नंबर सात 30 फुटा रोड रसूलपुर है। शुक्रवार रात 12 बजे रसूलपुर पुलिस को सूचना मिली की साहिबे आलम मोढ़ा से हाजिपुरा की ओर बाइक से जा रहा है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी अरूण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुज राणा ने पुलिस टीम के साथ रास्ते में घेराबंदी की। वह बाइक से आते दिखा तो पुलिस ने रोका। इस पर बदमाश बाइक मोड़कर भागने के प्रयास में गिर गया। पुलिस उसकी तरफ बढ़ी तो तमंचे से फायर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। साहिबे आलम ने गिरोह बना रखा है। 15 दिन पहले आसफाबाद में हुई चोरी के मामले में पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पूछताछ में लूट और चोरी की कई अन्य घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed