फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inspector suspended for wrongly discussing death of home guard

Firozabad News: होमगार्ड की मौत पर गलत चर्चा करने वाला दरोगा निलंबित

Sat, 20 Jul 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for wrongly discussing death of home guard
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में होमगार्ड की मौत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन द्वारा जाम लगाने के दौरान एक दरोगा ने गलत तरह की चर्चा की थी। जिस पर परिजन और भड़क उठे थे। अधिकारियों को जानकारी होने के बाद एसएसपी ने उक्त दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दो दिन पूर्व सिरसागंज क्षेत्र में एसडीएम सुरक्षा में तैनात होमगार्ड सर्वेश की पीटने के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। परिजन ने कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इसी दौरान दरोगा अमर सिंह द्वारा चर्चा की गई कि होमगार्ड की मौत दिल के दौरे से हुई है। यह लोग बेकार में ड्रामा कर रहे हैं। इसी बात पर परिजन और भड़क उठे थे। दरोगा द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बृहस्पतिवार की देर शाम उक्त दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed