फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inspector reported to the line for beating a farmer after locking him in the lockup

Firozabad News: किसान को हवालात में बंदकर पीटने पर दरोगा लाइन हाजिर

Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inspector reported to the line for beating a farmer after locking him in the lockup
मक्खनपुर में डीएम को ज्ञापन देने जाते किसानों को रोकती पुलिस। संवाद
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर के एक दरोगा ने साइकिल चोरी के आरोप में किसान को हिरासत में लेकर जमकर पीटा। साथ ही जबरन नई साइकिल खरीदवाई। शुक्रवार सुबह 10 बजे आल इंडिया किसान यूनियन के कार्यकर्ता दो ट्रैक्टरों से जिलाधिकारी से शिकायत करने आ रहे थे। रास्ते में मक्खनपुर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को रोक लिया था। इससे नाराज किसान पैदल ही मुख्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन

आल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी का आरोप है कि तारा सिंह निवासी नगला मवासी, मक्खनपुर सोमवार को एसबीआई शाखा में पासबुक में एंट्री करवाने गया था। काम न होने पर बाहर निकलकर साइकिल का ताला खोल रहे थे। तभी उपनिरीक्षक रोहित तोमर ने रोक लिया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी आ गए। जबरन साइकिल चोरी के मामले में पूछताछ करते हुए थाने लाया। जहां उसके साथ मारपीट की गई। मंगलवार को तारा के परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने जबरन 43 सौ रुपये की नई साइकिल एक युवक के नाम पर खरीदवाई। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया और धमकाया गया कि किसी से शिकायत की तो झूठे मुकदमे में जेल भेज देंगे। बृहस्पतिवार को किसानों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो ट्रैक्टर में किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने रास्ते में रोक लिया था। तब पैदल ही किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक रोहित तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed