{"_id":"5e5fecc58ebc3ec75a0ec01b","slug":"inspaction-disttrict-juj-gram-nyayalaya-villege-court-firozabad-news-agr4325186102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने किया ग्राम न्यायालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने किया ग्राम न्यायालय का निरीक्षण
विज्ञापन
टूंडला तहसील में ग्राम न्यायालय के बाहर जिला जज का स्वागत करते अधिवक्ता
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। जिला जज संजीव फ़ौजदार ने बुधवार को टीम के साथ ग्राम न्यायालय टूंडला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां सब कुछ ठीक मिला। इस पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जिला जज संजीव फौजदार दोपहर को तहसील प्रांगण स्थित ग्राम न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय की कार्य प्रणाली, न्यायालय में वाद फाइलों का रखरखाव आदि को देखा। उन्होंने ग्राम न्यायालय के आसपास विशेष सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी गिरेंद्र सिंह को वादों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला जज के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पराज सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी सोमवीर सिंह, एसडीएम कृष्ण पाल तोमर, तहसीलदार गजेंद्रपाल सिंह भी साथ रहे।
इसके बाद तहसील बार एसोसिएशन की ओर से बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय व महासचिव रविंद्र सिंह ने जिला जज का स्वागत किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष महेश सोलंकी, रुमाल सिंह, सलीम खान, सुरेंद्र यादव, सुरेशचंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, टीकम सिंह, सुभाष बघेल, नरसिंह पाल सिंह, सौदान सिंह, नृपेंद्र पाल सिंह, मुकेश यादव, वेदप्रकाश भारद्वाज, कमलेश यादव, असित शर्मा, परमवीर सिंह, राजीव झा, बीपी सिंह, सीताराम आदि उपस्थित रहे।