फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inquiry ordered into the matter of giving benefits of the scheme to a single family

Firozabad News: एक ही परिवार को योजना का लाभ देने के मामले में जांच के आदेश

Thu, 30 Oct 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inquiry ordered into the matter of giving benefits of the scheme to a single family
टूंडला। किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कृषक उपहार योजना के तहत मंडी समिति में हुए खेल पर एसडीएम ने मंडी सचिव को जांच के आदेश दिए हैं। मामले में मंडी समिति द्वारा कृषक उपहार योजना के तहत चयन प्रक्रिया में खेल कर दिया था। 12 चयनित कृषकों में से एक ही परिवार के सात सदस्यों को योजना का लाभ दे दिया गया था। एसडीएम के आदेश पर मंडी सचिव जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत विपिन कुमार निवासी एत्मादपुर को टीवी, सुधीर निवासी गांगनी को पॉवर टिलर, नाथू निवासी गांगनी को पॉवर डिवेन, उदयवीर सिंह निवासी कुरगवां को सोलर पॉवर, मनोज भारद्वाज निवासी बछगांव को मिक्सर उपहार दिया गये थे। इसके अलावा गांव भोडे़ला बड़ा के एक ही परिवार के सात सदस्यों उपहार दिए गए थे।
विज्ञापन

समिति द्वारा गांव भोड़ेला बड़ा निवासी एक ही परिवार के महेशपाल सिंह को टीवी, सुरेशपाल सिंह को पॉवर स्पेयर, महेश पाल सिंह को पॉवर टिलर, रमेश पाल सिंह को पॉवर स्पेयर, रामबेटी को मिक्सर, सुरेश पाल को सोलर पॉवर व सुरेश पाल को सोलर पॉवर दिए गए। इस पर किसानों ने प्रश्न उठाए थे। मंडी समिति सचिव जितेंद्र पटेल ने तर्क दिया था कि उन्होंने चयन के आधार पर किसानों को उपहार दिए थे। मंडी सचिव ने बताया कि वे जल्द ही जांच करते हुए रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed