{"_id":"67ab4c5beac40f9de90ce1a8","slug":"innocent-child-died-due-to-electric-shock-relatives-attacked-neighbor-house-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के बाहर खेल रहे मासूम को लगा करंट, माैत से परिवार में मचा चीत्कार; पड़ोसी के मकान में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के बाहर खेल रहे मासूम को लगा करंट, माैत से परिवार में मचा चीत्कार; पड़ोसी के मकान में की तोड़फोड़
Tue, 11 Feb 2025 06:41 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:41 PM IST
सार
घटना से आक्रोशित परिजनों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया। उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिकोहाबाद में खेलने के दौरान मासूम को चार्ज हो रहे ई-रिक्शा से करंट लग गया। इससे मासूम की मौत हो गई। घटना से बौखलाए परिजन ने पड़ोसी युवक के घर पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में परिजन कुछ समझ पाते। तब तक युवक के घर के अंदर मासूम के परिजन ने जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद पड़ोसी एवं उसके परिजन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा मीरा तकिया निवासी असरफ का पुत्र आलिव (2 वर्ष) बीते सोमवार को दोपहर के समय घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक वह मोहल्ले के ही एक युवक के घर के समीप जा पहुंचा। जहां ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। पुलिस के अनुसार खेलते-खेलते मासूम को ई-रिक्शा से करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चों के शोर को सुनकर जब पड़ोसी बाहर आया, तो उसने बच्चे को चारपाई पर लिटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी बच्चे के परिजन भी वहां आ गए। उन्होंने बच्चे को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से बौखलाए परिजन ने पड़ोसी एवं उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर जमकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
पीड़ित पिता असरफ ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी एवं उसके बेटों पर अपने बच्चे को करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बच्चे की मृत्यु की सूचना दिए बिना शव को दफना दिया। पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि बच्चे की करंट लगने से मौत हुई थी। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी और न ही बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बच्चे के परिजन ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। परिजनों ने पड़ोसी एवं उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है, घटना में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।