फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Injured woman found unconscious on the terrace

Firozabad News: छत पर बेहोश हालत में मिली घायल महिला

Tue, 01 Oct 2024 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Injured woman found unconscious on the terrace
टूंडला। अपने घर की छत पर टहलने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे आगरा अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के निजी अंगों पर भी चोटों के निशान हैं। अत्यधिक रक्तश्राव होने के कारण महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजन ने घटना के 12 घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर एसएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 35 वर्षीय महिला रविवार शाम सात बजे घर की छत पर टहलने गई थी। कुछ देर बाद छत से जाेर की आवाज आई तो पति व सास छत पर दौड़कर पहुंचे। मौके पर महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी, तथा वहां काफी खून पड़ा हुआ था। परिजन उसे उपचार के लिए एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजन ने सोमवार सुबह सात बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ अनिवेश कुमार, थाना प्रभारी अनुज कुमार व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा घटना के साक्ष्य एकत्रित किए। महिला के गुप्तांगों पर गहरे चोटें के निशान थे। वहीं पड़ोसी की दीवार व चारपाई पर भी खून लगा था। सोमवार शाम चार बजे एसएसपी सौरभ दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी अनुज राणा ने आगरा में भर्ती महिला से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। गुप्तांग पर चोट के निशान हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में पति ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed