फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Influenced by satsang, he became the district vice president of the organization.

Firozabad News: सत्संग से प्रभावित होकर बने थे संगठन के जिला उपाध्यक्ष

Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Influenced by satsang, he became the district vice president of the organization.
शिकोहाबाद। हाथरस में आयोजित सत्संग में कई अनुयायियों की जान जाने के बाद हाथरस एसटीएफ ने शहर में दबिश दी। पुलिस टीम ने शिकोहाबाद पुलिस को साथ लेकर एटा चौराहे से भोले बाबा संगठन के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ न्यायालय से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भोले बाबा संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं सपा नेता उपेंद्र कुमार यादव ने सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी की सरकार में बसपा में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने जनपद के अधिकारियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। इस बीच वह भोले बाबा के संगठन से जुड़े। उनके सत्संग में जाकर उनसे प्रभावित हुए। उनके परिवार का मानना है कि भोले बाबा के चरणज से ही उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। वह भोले बसपा सरकार से वर्ष 2019 तक जुड़े रहे। इस बीच बसपा और सपा के गठबंधन होने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता गृहण की।
विज्ञापन

वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं तक अपनी पहुंच बनाना शुरू की। बसपा सरकार के दौरान अधिकारियों के बीच मजबूत पकड़ के चलते सेवादार के रूप में बाबा के सत्संग में कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्ष 2007 में लड़ा था चेयरमैन का चुनाव
सपा नेता उपेंद्र यादव पेशे से किसान हैं। उनके बेटे निर्भय प्रताप उर्फ राजा ने बताया कि मां चेतना देवी कंथरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उनके पिता ने वर्ष 2007 में नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ा था। इसमें वह हार गए थे। चुनाव लड़ने के बाद वह चर्चाओं में आ गए थे। इसके बाद से वह किसान होने के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed