फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Industry Department send notice to 50 units

उद्योग विभाग ने 50 इकाइयों को थमाए नोटिस

Fri, 23 Sep 2016 01:11 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 23 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Industry Department send notice to 50 units
नक्शा पास कराने से संबंधित इकाइयों से मांगा गया था जवाब, एक सप्ताह में रिपोर्ट न मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


उद्योग विभाग ने 50 इकाइयों को नोटिस थमा दिए हैं। विभाग द्वारा इकाइयों से नक्शा पास कराने से संबंधित साक्ष्य मांगे गए थे। परंतु किसी उद्यमी ने इकाई का नक्शा पास कराने से संबंधित पत्रावलियां विभाग को नहीं सौंपी हैं।
वर्ष 1993 से जनपद में फीरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का गठन होने के बाद शासन द्वारा औद्योगिक आस्थानों में संयुक्त आयुक्त उद्योग आगरा मंडल आगरा को नक्शा स्वीकृत करने का अधिकार प्रदान किया गया है। उद्योग विभाग ने वर्ष 2015 में 50 इकाइयों को पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया था कि यदि इकाई का नक्शा स्वीकृत कराया गया है, तो उसकी फोटो प्रति उपलब्ध कराएं। यदि 1993 के बाद इकाइयों में कोई अतिरिक्त भवन निर्माण कराया गया है और अभी तक नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है तो अतिरिक्त भवन का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

 उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार द्वारा आधा सैकड़ा इकाइयों को नोटिस थमा दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के अंतर्गत नक्शा स्वीकृत के संबंध में पूर्ण स्थिति मय साक्ष्य सहित पत्रावलियां उपलब्ध कराएं, अन्यथा यह समझा जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना है और यह मानते हुए आप द्वारा भवन निर्माण का नक्शा अभी तक स्वीकृत नहीं कराया गया है। ऐसी इकाइयों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश अरबन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और इकाइयां भी आ सकती हैं दायरे में
इकाइयों का नक्शा पास कराने के संबंध में अभी कुछ और इकाइयों भी दायरे में आ सकती हैं। उद्योग विभाग के सूत्रों का कहना कि अभी तक आधा सैकड़ा इकाइयों को ही नोटिस जारी किए गए हैं। अन्य इकाइयों से संबंधित पत्रावलियों की जांच की जा रही है। उनके द्वारा भी यदि नक्शा पास कराने की कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें भी नोटिस जारी किए जाएंगे।


पत्र जारी होने के बाद भी नहीं जागे उद्यमी
उद्योग विभाग द्वारा जनवरी-2015 में संबंधित इकाइयों को पत्र जारी कर नक्शा पास कराने से संबंधित फोटोग्राफ भेजने को कहा था। उद्योग विभाग द्वारा पत्र जारी करने के 21 माह बाद उद्यमियों की नींद टूटी। किसी उद्यमी द्वारा नक्शा पास कराने से संबंधित फोटो व पत्रावलियां विभाग को नहीं सौंपी गईं, तब विभाग ने नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed