{"_id":"64c404c0a0a26f87e004cb95","slug":"indecency-with-student-while-returning-from-coaching-case-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-1508-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोचिंग से लौटते समय छात्रा से की अभद्रता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोचिंग से लौटते समय छात्रा से की अभद्रता, मुकदमा दर्ज
Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा स्टेशन रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग के लिए गई थी। लौटते समय छात्रा से दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कसीं और उससे अभद्रता की। जब छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसके साथ हाथापाई कर दी। इस संबंध में छात्रा ने अपने परिजन को जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे और पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला दो दिन पुराना है। नगर के एक नामचीन अंग्रेजी माध्यम के स्कूल की छात्रा कोचिंग पढ़ कर घर लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उससे अश्लील फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ हाथापाई कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन छात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।