{"_id":"643ae58c81f835c0ad0ea227","slug":"increasing-diarrhea-patients-126-bed-ward-full-firozabad-news-c-25-1-125452-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बढ़ रहे डायरिया के रोगी, 126 पलंग का वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बढ़ रहे डायरिया के रोगी, 126 पलंग का वार्ड फुल
Sat, 15 Apr 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बढ़ रहे डायरिया के रोगी, 126 पलंग का वार्ड फुल
गर्मी बढ़ने से साथ घेर रहीं बीमारियां, मेडिकल कॉलेज में 360 से अधिक मरीज पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गर्मी के चलते डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और सीएचसी में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। शनिवार को भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 126 तक पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज का मेडिसन विभाग फुल है। अब गंभीर मरीजों के लिए समस्या खड़ी होगी। स्थिति यह है कि अब मरीजों को दवा देकर ही घर भेजा जा रहा है।
सरकारी और निजी अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी में अधिकांश डायरिया रोग से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 360 से अधिक मरीज आए। यहां वार्ड फुल चल रहा है। प्राइवेट नर्सिंग होम डायरिया पीड़ितों से भरे पड़े हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में डायरिया के नए रोगी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक गर्मी में खान-पान को इसके लिए कारण मान रहे हैं। वहीं शहर की नियमित साफ सफाई न होना भी डायरिया रोग का प्रमुख कारण है। पेट दर्द की समस्या लेकर मरीज इमरजेंसी में दिन रात्रि पहुंच रहे हैं। मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 126 पलंग का वार्ड है। पूरा वार्ड फुल है। बारिश होने के बाद कीटाणु तेजी से फैलते हैं। गंदगी पर बैठी मक्खी के पैरों व पंखों पर ये कीटाणु आसान से चिपक जाते हैं और खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठकर बीमारी को जन्म देते हैं। लिहाजा कटे सड़े फल, रात का रखा और तेज मसालों से बने खाने से परहेज करें।
डायरिया के लक्षण
फिजिशियन डॉ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित मरीज को पेट में ऐंठन के साथ तेज दर्द और जी मिचलाने के साथ उल्टी होती है। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है। भूख बेहद कम लगती है। शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। कई बार चलने फिरने में समस्या होने है।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
- तेज धूप से आने के तुरंत बाद फ्रीज का ठंडा पानी न पीएं
- अधिक से अधिक मात्रा में फल व उसका जूस पीएं
- एसी में काफी देर तक रहने के बाद एकदम धूप में न जाएं
- तेज धूप में जाते समय छाते का उपयोग करें
- वसा युक्त भोजन न करें व पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
- अधिक भोजन न करें