फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increased passenger pressure with bus trips

Firozabad News: बसों के फेरों के साथ सवारियों का बढ़ा दबाव

Sat, 18 Oct 2025 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Increased passenger pressure with bus trips
सुभाष तिराहे पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बसें। स्रोत संवाद - फोटो : सुभाष तिराहे पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बसें। स्रोत संवाद
- जैन मंदिर चौराहे पर बसों के इंतजार को लोगों की लगी रही भीड़
विज्ञापन

- फेरे बढ़ने के बाद भी लटककर सफर करने को मजबूर हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दिवाली पर लोगों का सफर आसान करने का राज्य परिवहन निगम ने दावा किया था। मगर, धनतेरस पर ही इसकी पोल खुल गई। धनतेरस से लेकर छठ पूजा तक लगातार 13 दिन के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए है। मगर, शनिवार को दिल्ली की तरफ से कानपुर की ओर आने वाली सवारियों का अधिक दबाव के चलते बसों की कमी पड़ गई। मजबूरन लोग लटककर सफर करते हुए गए।

शिकोहाबाद डिपो ने 84 बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। दिवाली पर हर कोई अपने घर जाने को उत्सुक दिख रहा है। लोग समय से अपने घर जाने को दिवाली से पहले ही कंपनियों से अवकाश लेकर आना शुरू हो गए है। इसके चलते सवारियों का दबाव बढ़ गया है। कुछ लोग बसों के अलावा ट्रेनों का सहारा लेे रहे हैं। सबसे अधिक सवारिया दिल्ली व नोएडा से अलीगढ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, लखनऊ की सवारियां आ रही है। सवारियों के बढ़ते दबाव के चलते सुहाग नगरी के जैन मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed