फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inauguration of office for Bhagwan Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav

Firozabad News: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए कार्यालय का उद्घाटन

Mon, 24 Mar 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of office for Bhagwan Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष 10, 11 एवं 12 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रविवार को देर शाम चंद्रप्रभु मंदिर में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कार्यालय का उद्घाटन मेला संयोजक मयंक जैन, मुख्य अतिथि दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष विनोद जैन, चंद्र प्रकाश जैन, पुष्पेंद्र जैन झिलमिल, कवि सम्मेलन संयोजक प्रमोद जैन राजा, संजय जैन पी आर ओ, प्रदीप जैन पीपी, विजय जैन ने किया। राजेश जैन ने भगवान महावीर पर कवि पढ़ी। प्रदीप जैन, संजय जैन, अशोक जैन, मनीष जैन ने श्रीजी के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। राजा दाल मील से निकलने वाली रथयात्रा के दाैरान रथयात्रा मार्ग पर शासन, प्रशासन से पूर्ण ट्रैफिक बंद करने की मांग की गई है। इस दौरान अरुण जैन, ललित मोहन जैन रपरिया, संभव प्रकाश जैन, समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, आकाश जैन, सचिन जैन, ऑडिटर रजत जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed