{"_id":"6834b3c8815def89560f5889","slug":"in-nasirpur-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-149105-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नसीरपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नसीरपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 27 May 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
शिकोहाबाद। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
गांव लखनई निवासी सुरजीत उर्फ हैप्पी (25) अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार की रात वह कमरे में सोने के लिए चला गया था। अचानक ही उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवारीजन ने जब शव को लटका हुआ देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिवार में मातम छा गया। सूचना पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।