{"_id":"68cabd1413168149580f4e2f","slug":"in-laws-threw-out-the-married-woman-and-her-child-from-the-house-for-dowry-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-156361-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मासूम सहित घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मासूम सहित घर से निकाला
Wed, 17 Sep 2025 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
-शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे ससुरालीजन, पति सहित नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए मासूम बेटे सहित घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, मायके जाने के दौरान ससुरालियों ने उसके व पिता की पिटाई कर दी। पीड़िता ने पति सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लाइनपार रुधऊ मुस्तकिल निवासी बृजेश की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना बसई मोहम्मदुपर के गांव छारबाग निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। विवाहिता के ससुरालीजन शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक बाइक, सोने की जंजीर व अन्य सामान की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे। इसी बीच विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया। इस बीच भी उनकी मांग व उत्पीड़न जारी रहा। तब विवाहिता ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी।
सूचना पर उसके पिता राधा चरन ससुराल पहुंच गए। तभी वहां उसके दोनों जेठों ने उनके साथ मारपीट कर दी तथा 10 माह के मासूम सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता पिता के साथ मायके आ रही थी तभी ससुरालियों ने बाइक से पीछा कर उसायनी मंदिर के पास फिर से मारपीट की। पीड़िता ने पति प्रमोद, ससुर रामवीर, सास नौनी देवी, ननद, नन्दोई, जेठ बंटी, सनी, मनोज, रामज्ञान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।