फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In District Green Zone, vaccination exceeded the target

जिला ग्रीन जोन में, लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण

Sun, 27 Feb 2022 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
In District Green Zone, vaccination exceeded the target
फिरोजाबाद। जनपद में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। जनपद ग्रीन (सेफ) जोन में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के 18 लाख 12 हजार 30 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक 18 लाख 83 हजार 429 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष 104 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका चुका है। हालांकि दूसरी डोज अभी तक 76.38 फीसदी लोगों को ही लगाई गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण हुआ। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु, फिर 45 वर्ष से अधिक और बाद में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया। जिले में 18 साल से अधिक आयु के 18 लाख 12 हजार 30 युवा व बुजुर्गों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। 14 फरवरी 2022 तक लक्ष्य के सापेक्ष 18 लाख 83 हजार 429 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। यह लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। वहीं 13,84074 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। जो लक्ष्य का 76.38 प्रतिशत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने तेजी से कार्य किया और लोगों ने भी जागरुकता दिखाई। यही कारण है कि पहली डोज का लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो चुका है। 104 फीसदी लक्ष्य पहली डोज का पूरा हो गया है। अब दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed