{"_id":"5fc935b58ebc3e9bef38077b","slug":"impose-fine-firozabad-news-agr470507242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था पर पीसीबी ने ठोंका 50हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था पर पीसीबी ने ठोंका 50हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान में चल रहे विकास कार्यों के दौरान वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय नहीं कराने वाले उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की है। गत दिवस वायु प्रदूषण संबंधी मानकों की जांच को पहुंचे पीसीबी अधिकारियों को औद्योगिक आस्थान में धूल उड़ती हुई मिली।
औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ पर नाली, खड़ंजा एवं सड़क निर्माण से जुडे़ विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं। लगभग सात करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्यों को पूरा कराने का जिम्मा उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निर्माण लिमिटेड लखनऊ यूपीएसआईसी को सौंपा गया है।
संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के कारण औद्योगिक आस्थान के कई इलाकों में मौरंग, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा धूल व मौरंग के कण वायु प्रदूषण की रोकथाम को पुख्ता इंतजाम नहीं कराए गए।
विज्ञापन
बुधवार को मौके पर पहुंचे पीसीबी अफसरों को औद्योगिक आस्थान में धूल व बालू के कण उड़ते मिले। इस पर कार्यदायी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा धूल उड़ने पर रोक के लिए इंतजाम को कहा गया, लेकिन संस्था द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है।
औद्योगिक आस्थान में निर्माण कार्य कराने वाली संस्था को गत दिनों वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने को कहा था, लेकिन संस्था ने इस पर ध्यान नहीं दिया। संस्था के विरुद्ध 50 हजार रुपये जुर्माना निर्धारण की कार्रवाई की है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भी जाएगी। -डॉ मनोज कुमार चौरसिया क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड