फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Implementation of SIR has led to stampede among infiltrators, Bihar has rejected jungle raj: Brajesh Pathak

एसआईआर लागू होने से घुसपैठियों में भगदड़, बिहार ने नकारा जंगलराज : ब्रजेश पाठक

Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Implementation of SIR has led to stampede among infiltrators, Bihar has rejected jungle raj: Brajesh Pathak
फोटो-03-बाबा नीब करोरी के अकबरपुर गांव में कॉफी टेबिल बुक का अनावरण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ
फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एसआईआर का समर्थन करते हुए कहा है कि इसके लागू होने के बाद घुसपैठियों में भगदड़ मच गई है और वे तेजी से देश छोड़कर भाग रहे हैं। संकल्प लिया है कि एक-एक घुसपैठिए को प्रदेश और देश से भगाकर इसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाबा नींब करोरी महाराज की जन्म स्थली अकबरपुर में काफी टेबल बुक का विमोचन करने पहुंचे थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बिहार चुनाव के संदर्भ में विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि एसआईआर लागू होने के बाद बिहार में एक भी ऐसा मतदाता नहीं मिला जिसने यह कहा हो कि उसका वोट कट गया है। बिहार की जनता ने जंगलराज को हमेशा के लिए नकारा है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी नीतियों एवं मुख्यमंत्री नीतीश के सुशासन को साथ देकर सरकार बनाई है।
विज्ञापन




चुनावी लक्ष्य : पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा के लक्ष्यों को स्पष्ट किया। कहा, पिछले चुनाव में मामूली मत प्रतिशत के अंतर से बिहार में पीछे रह गए थे, लेकिन इस बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश में 2017 का इतिहास 2027 में दोहराया जाएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएलओ की मौत पर कार्रवाई का आश्वासन

बृजेश पाठक ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, रामनरेश कटारा, सुनील गुप्ता, विजय प्रताप सिंह छोटू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed