फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Implementation of CM's order, Parul Mishra became Matsaina police station in-charge

Firozabad News: सीएम के फरमान पर अमल, पारुल मिश्रा बनीं मटसैना थाना प्रभारी

Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 29 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Implementation of CM's order, Parul Mishra became Matsaina police station in-charge
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फरमान जारी होते ही प्रदेश के हर जिले में पालन होगे लगा है। एसएसपी ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए शिकोहाबाद थाने में तैनात महिला एसआई को मटसैना थाने का प्रभारी बनाया है। सीएम ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से ऑनलाइन वीडियो कॉफ्रेसिंग (वीसी) से जुड़कर आदेश जारी किया था। कई जिलों में इस आदेश का पालन भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ऑनलाइन वीसी कर कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कई बदलाव किए। सभी जिलों के एसपी को नए आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसएसपी आशीष तिवारी ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का आदेश मिलने के तीन दिन बाद ही बदलाव किया है। उन्होंने मटसैना थाने के प्रभारी प्रदीप पांडेय को थाना दक्षिण का प्रभारी और शिकोहाबाद थाने में तैनात महिला एसआई पारुल मिश्रा को मटसैना थाने का प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेताया कि माफिया कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश के सभी सर्किल और थानों की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। सीएम के आदेश पर महिला थाने के अलावा अतिरिक्त थाने का प्रभार महिला एसआई या फिर इंस्पेक्टर को देना का था। आदेश के अनुपालन में एसआई पारुल मिश्रा को मटसैना थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed