फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Impact of action in ARTO office, silence prevails

Firozabad News: एआरटीओ कार्यालय में कार्रवाई का असर, पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 01 Mar 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Impact of action in ARTO office, silence prevails
फिरोजाबाद। एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की खबरें अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक टीम की छापेमार कार्रवाई का असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कार्यालय परिसर में आवेदकों का टोटा रहा और सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा एजेंटों के ठिकाने भी सूने पड़े रहे। कई कर्मचारी भी अपने तैनाती स्थल से नदारद रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में दलालों के हस्तक्षेप के बाद हो रहे आवेदकों के काम और अन्य भ्रष्टाचार की खबरों को अमर उजाला ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। संज्ञान लेने के बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने छापेमारी की थी। इसमें कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई भी हुई। छापेमारी का असर बृहस्पतिवार को भी एआरटीओ कार्यालय में देखने को मिला। कार्यालय परिसर के अलावा एजेंटों के ठिकाने भी सूने पड़े रहे। दोपहर दो बजे तक एक भी ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदक काम कराने के लिए नहीं पहुंचा था। अधिकारियों के निर्देश पर मटसेना थाने की पुलिस भ्रमण करती रही।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सदर द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से दो युवकोंं के पास कुछ न मिलने पर छोड़ दिया गया था। वहीं जसराना निवासी पिंटू के पास कई दस्तावेज मिले थे। सीओ सदर अंबरीश कुमार ने बताया कि एआरटीओ द्वारा उक्त युवक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed