{"_id":"6a29a322066826d44a09abd3","slug":"imam-accused-of-raping-a-girl-in-a-mosque-arrested-in-an-encounter-shot-in-the-leg-firozabad-news-c-169-1-mt11005-176898-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मस्जिद में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मस्जिद में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी इमाम मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद
- फोटो : दुष्कर्म का आरोपी इमाम मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में मस्जिद में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले इमाम जाकिर हाफिज ने बुधवार को पुलिस द्वारा घेरे जाने पर दुस्साहस करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इमाम के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
बीती 7 जून को थाना रामगढ़ क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में पानी भरने गई मासूम बच्ची को अकेला पाकर आरोपी जाकिर हाफिज निवासी दीदामई नूरनगर, रामगढ़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसने बच्ची के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। बच्ची की मां ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बुधवार को रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सुबह ममता डिग्री कॉलेज के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
25 साल पहले फतेहपुर से आया था आरोपी
अभियुक्त जाकिर हाफिज मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है और करीब 25 साल पहले फिरोजाबाद आया था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी की वह शादी भी कर चुका है। आरोपी की इस घिनौनी हरकत के बाद उसके खिलाफ समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।