{"_id":"618c0dc27f6b9e3790558611","slug":"ignou-center-started-in-srk-college-firozabad-news-agr5141780188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरके कॉलेज में इग्नू केंद्र की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरके कॉलेज में इग्नू केंद्र की हुई शुरुआत
विज्ञापन
एसआरके डिग्री कॉलेज में अध्ययन केंद्र शुभारंभ के दौरान मंचासीन अतिथि और बोलते विद्यालय समिति क?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कॉलेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययनरत केंद्र का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। इग्नू से पढ़ाई करने के फायदे भी बताए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपीसीए के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोहम्मद शफदरे आजम, मेयर नूतन राठौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। कवि यशपाल यश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इग्नू सेंटर खुलना एक नई उपलब्धि है।
इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ के निदेशक डॉ. मोहम्मद शफदरे आजम ने बताया कि इग्नू उन लोगों के लिए सहायक सिद्ध हो सकती है, जो रेग्यूलर शिक्षा नहीं ले सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग, लंबे समय से पढ़ाई छोड़ देने वाले लोग भी इग्नू से शिक्षा ले सकते हैं। इसकी दो हजार ब्रांच देश में हें। इसकी डिग्री हर जगह मान्य है। महाविद्यालय के सहसचिव डॉ. विनय गोयल ने बताया कि महाविद्यालय तरक्की की ओर है। अब उन छात्रों को भी शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा, जो किसी कारण पढ़ाई से दूर हो गए थे।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं मेयर नूतन राठौर ने कहा कि सुहागनगरी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है। प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. एबी चौबे ने किया। इस दौरान डॉ. डीपीएस राठौर, प्रवीन कुमार, शहरयार अली, रश्मि जैन, संजीव मोहन शर्मा, एसके वर्मा, मनोज अग्रवाल, आफताब सिद्दकी, एसके वर्मा, नीतू यादव, एनके लवानियां, डॉ. अमर प्रकाश उपस्थित रहे।