फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ignoring the interests of civic workers, protest on October 9

Firozabad News: निकाय कर्मियों के हितों की अनदेखी, 9 अक्तूबर को प्रदर्शन

Fri, 12 Sep 2025 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the interests of civic workers, protest on October 9
निगम के जीवाराम हाल में आयोजित निकाय कर्मियों के सम्मेलन में मौजूद प्रांतीय पदाधिकारी। संवाद7
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी महासंघ का संयुक्त सम्मेलन शुक्रवार को निगम के जीवाराम हॉल में हुआ। सम्मेलन के दौरान कर्मचारी संघ की ओर से निगम कर्मियों की समस्याओं के समुचित निस्तारण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया। प्रांतीय नेताओं के अनुसार इस मुद्दे पर महासंघ द्वारा नौ अक्तूबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया व रविंद्र कुमार शुक्रवार को फिरोजाबाद आये। निकायों में निगम कर्मियों, ठेका व आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में शासनादेश का अनुपालन नहीं होने पर महासंघ पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। निगम के जीवाराम हॉल में हुए सम्मेलन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि कर्मचारी संगठनों को एक झंडे के नीचे लाकर हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि निकाय कर्मियों को पदोन्नति लाभ, अकेंद्रीय कर्मियों के हित में व्यापक योजना तैयार कराने जैसे काम वर्षों से लंबित हैं। सरकारें इस पर ध्यान नहीं रही हैं। वर्षाेंं से लंबित करीब 12 मुद्दों पर आगामी 9 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

वहीं जीवाराम हाल में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में स्थानीय निकाय संघ के जेपी बघेल,छकौड़ी लाल, तनवीर अहमद, अजय मिश्रा, अनिल सारास्वत, दुर्गा प्रसाद एवं संयुक्त मोर्चा के जालिम सिंह, अशोक बाल्मीकि,राम खिलाड़ी आजाद और विनय वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed